Breaking NewsGohanaPoliticsबीजेपीहरियाणा सरकार

गोहाना को जिला बनाने की प्रक्रिया है प्रगति पर, गोहाना होगा फाटक मुक्त, नए सेक्टर होंगे विकसित और जल्द मिलेगा विशेष बजट : डॉ अरविंद शर्मा

गोहाना : 16 फरवरी : हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा रविवार को गोहाना के गुढ़ा रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोहाना के विकास के लिए बजट जल्द आएगा, जिसके बाद विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि गोहाना में नए सेक्टर बसाने की कार्रवाई जल्द शुरू होगी, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी।

हरियाणा के सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना को जल्द ही फाटक मुक्त किया जाएगा। गोहाना शहर के समग्र विकास के लिए विशेष बजट आवंटित होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की निगरानी के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। मंत्री ने बताया कि गोहाना को जिला बनाने की प्रक्रिया प्रगति पर है और नए सेक्टर बसाने की योजना पर भी काम शुरू होने वाला है।

निकाय चुनाव पर बोले अरविंद शर्मा
निकाय चुना को लेकर मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) “सेवा ही संगठन” के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी अच्छे तरीके से चुनाव लड़ेगी और जनता के आशीर्वाद से भाजपा का “कमल” फिर खिलेगा। उन्होंने बताया कि अधिकांश टिकटों की घोषणा हो चुकी है, और बची हुई सीटों के लिए शाम तक घोषणा कर दी जाएगी।

अरविंद केजरीवाल पर हमला

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार पर बोलते हुए अरविंद शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली जनता के सामने आ चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति करते हैं, जिसे जनता ने समझ लिया और इसी कारण दिल्ली में भाजपा को जीत मिली।

यमुना सफाई के मुद्दे पर तंज

मंत्री ने कहा कि पहले चुनाव में केजरीवाल यमुना नदी की सफाई के वादे पर वोट मांगने आए थे, लेकिन वे इस काम को पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद “यमुना मैया” ने उनकी बात सुन ली।

अनिल विज की नाराजगी पर बयान
अनिल विज की नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि यह मामला पार्टी नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष का है, और इस तरह की बातें राजनीति में चलती रहती हैं।

कुंभ मेले और सूरजकुंड मेले पर प्रतिक्रिया
कुंभ मेले को लेकर उन्होंने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा पर्व है, जिसमें हर कोई शामिल होना चाहता है। भीड़ के बावजूद प्रशासन ने बेहतरीन इंतजाम किए हैं। दिल्ली में हुई भगदड़ पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भी इस घटना पर संवेदना व्यक्त की है।

वहीं, सूरजकुंड मेले के बारे में उन्होंने बताया कि यह लगातार लोकप्रिय हो रहा है। यहां इतनी भीड़ है कि “तिल रखने की भी जगह नहीं” है। 51 से अधिक देशों के लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं, और एक देश इसमें पार्टनर भी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button