Breaking NewsPoliticsRohtak

सांसद दिपेन्द्र हुड्डा ने शहर में संत रविदास जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरक्त

भाजपा सरकार देश के संविधान के विपरीत कर रही काम : दीपेन्द्र हुड्डा

रोहतक, 12 फरवरी। सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार संत रविदास के विचारों और देश के संविधान के विपरीत काम कर रही है और संविधान को कुचलने के लिये तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। देश के संविधान को बदलने की सोच वाले सत्ता में बैठे लोग संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं। आज सभी देशवासियों को एकजुट होकर देश के संविधान की रक्षा करनी होगी। यह बात उन्होंने बुधवार को शहर में संत शिरोमणी महाराज गुरू रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने हमेशा एकता, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। उनके प्रेरक विचार, उपदेश और शिक्षा हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। संत रविदास जी द्वारा दी गई सीख समाज के लिए अनमोल धरोहर है। संत रविदास जी ने लोगों को कर्म की उपासना करना सिखाया। उन्होंने बताया कि कोई भी काम छोटा या बडा नहीं होता। ईमानदारी से अपना कर्म करना ही भगवान की सच्ची भक्ति है और भगवान के बनाए इंसान की बिना भेदभाव के सेवा करना ही सच्ची उपासना है। संत रविदास जी कर्म को प्रधान मानते थे। उन्होंने गहरे आध्यात्मिक विषयों को भी बडी सरल भाषा में समझाया और गीता की तरह कर्म पर जोर देते थे। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के विचारों पर ही आजादी की लडाई लडी गई, जिसके बाद हमारे देश का संविधान बना। सांसद ने संत रविदास द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का भी आह्वान किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button