शहर के शास्त्री नगर में घर के बाहर गली में खड़ी बाइक चोरी हो गई। इसको लेकर बाइक के मालिक जोगिंद्र ने शहर थाना में शिकायत दी। जोगिंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बाइक को 12 जुलाई को गली में खड़ी किया था। अगले दिन सुबह उसकी बाइक वहां नहीं मिली। उसने अपने स्तर पर बाइक की काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसके बाद पुलिस को अवगत कराया। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Check Also
Close



