गोहाना : अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को सदर थाना की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जयवीर बिचपड़ी, कुलदीप जींद जिले के पोली व सुनील रोहतक जिले के नौनंद के रहने वाले हैं। जांच अधिकारी हवलदार धीरज के अनुसार पुलिस टीम शनिवार को खरखौदा रोड पर भैंसवाल कला के पास नाकाबंदी करके गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक बोलरो गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी में तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस टीम ने जांच की तो गाड़ी के अंदर पिछली सीटों पर शराब की कई पेटी दिखाई दी।
आरोपियों के पास शराब के कोई दस्तावेज नहीं थे। आरोपी गाड़ी में अवैध शराब की 40 पेटी भरे हुए थे। इस पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। उसके बाद तीनों को न्यायालय में पेश करके उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



