CrimeGohana

फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक में नौकरी पाने की सीएम विंडो पर शिकायत ; FIR दर्ज

गोहाना :- जौली गांव निवासी ने व्यक्ति पर जन्मतिथि के फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक में नौकरी पाने की सीएम विंडो पर शिकायत दी है । जौली गांव निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दी कि उसके गांव के व्यक्ति गोहाना की बैंक की मुख्य शाखा में क्लर्क है।
आरोप है कि उसने गांव के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वर्ष 1992-93 में दाखिला लिया था, जिसमें जन्मतिथि 16 सितंबर 1986 दिखाई गई है। बैंक में जन्मतिथि एक जून 1995 दिखाई। अशोक ने आरोप लगाया कि रामकुमार ने 10वीं दोबारा करके फर्जी डिग्री बनवाई और गलत जन्मतिथि का ब्योरा दिया। इसके बाद उसने सीएम विंडो पर और पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button