Breaking NewsCrimeGohana

अवैध हथियार की घटना में संलिप्त आरोपी को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

अनिल जिंदल, गोहाना :-जिले की क्राईम यूनिट गोहाना, सोनीपत की पुलिस टीम नें अवैध हथियार की घटना में संलिप्त आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विक्रम पुत्र राजेन्द्र निवासी बिचपडी जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि गत 01 फरवरी 2025 को क्राईम यूनिट गोहाना, सोनीपत की अनुंसधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक विनोद अपनी पुलिस टीम के साथ बराए गस्त पड़ताल जुराईम गांव खन्दराई मोड़ गोहाना में मौजूद था की खुफिया जानकारी मिली की एक नौजवान लड़का विक्रम पुत्र राजेन्द्र निवासी बिचपडी जिला सोनीपत जिसने नीले व लाल रंग की स्वैट सर्ट व सफेद रंग की पजामी तथा भूरे रंग की शॉल ओढ़ रखी है और गांव बिचपड़ी से नए गोहाना-जीन्द रोड़ की तरफ पैदल-पैदल घूमने जा रहा है, उसके पास अवैध हथियार है अगर फौरी फौरी रेड की जाए तो हथियार सहित काबु आ सकता हैl जो पुलिस टीम सुचना के आधार पर मौका के निकट पहुँची तो वहाँ पर एक नौजवान लड़का गांव बिचपड़ी की तरफ से आता दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने शक की बिनाह पर काबु करके नाम पता पुछा तो शख्स ने अपना नाम विक्रम पुत्र राजेन्द्र निवासी बिचपडी जिला सोनीपत बतलाया। जो उपरोक्त शख्स की पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार तलाशी अमल में लाई गई तो उसकी पहनी हुई सफेद रंग की पजामी की दाहिनी जेब से एक देशी पिस्तौल व एक जिन्दा रौंद बरामद हुआ। इस घटना का शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर गोहाना, सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

क्राईम यूनिट गोहाना, सोनीपत की अनुसन्धान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक अजय नें अपनी पुलिस टीम के साथ अवैध हथियार की तस्करी की घटना में संलिप्त आरोपी विक्रम पुत्र राजेन्द्र निवासी बिचपडी जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button