Breaking NewsCrimeGohana

नाबालिग लड़की के साथ दूष्कर्म करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

गोहाना :-31 जनवरी : जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की के साथ दूष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मनीष पुत्र सुरेन्द्र निवासी दरियापुर बस्ती, गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 29 जनवरी को जिला पानीपत हाल जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी की आरोपी मनीष ने मेरी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है | इस घटना का भारतीय न्याय सहिंता की धाराओ व पोक्सो अधिनियम के तहत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

थाना शहर गोहाना की अनुसन्धान टीम में नियुक्त उप निरीक्षक राहुल ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए नाबालिग लडकी को न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर और महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। और दुसरी तरफ कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी मनीष पुत्र सुरेन्द्र निवासी दरियापुर बस्ती, गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया है | गिरफ्तार आरोपी से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है |गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button