Breaking NewsSonipat

सोनीपत में नव निर्माणधीन 300 मीटर सीवर लाइन की मिट्टी धंसी, गुजर रहे कई वाहन मिट्टी में धंसे

सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड पर 300 मीटर सीवर लाइन बिछाने का काम जारी है। सीवर लाइन बिछाने के बाद बुधवार को मिट्टी धंस गई। वहां से गुजर रहे कई वाहन मिट्टी में धंस गए। इससे लोगों को वाहन निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी भरवा दी गई।
नगर निगम की ओर से काफी समय से क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को नए सिरे से बिछाया जा रहा है। 300 मीटर सीवर लाइन बिछाने के काम पर 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सीवर लाइन के क्षतिग्रस्त होने से मंदिर के पास गलियों में पारी भरा रहता था। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए अब नई सीवर लाइन बिछाई जा रही है। नगर निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने के बाद गड्ढे को मिट्टी से भरा गया। बुधवार को अचानक मिट्टी धंसने लगी। वहां से गुजर रहे कई वाहन फंसकर खड़े रह गए। इससे ओल्ड डीसी रोड पर जाम लग गया। वहां से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

ओल्ड डीसी रोड पर 300 मीटर सीवर लाइन बिछाने का काम जारी है। जिस स्थान पर सीवर लाइन बिछा दी थी वहां पर मिट्टी भर दी थी। बुधवार को अचानक मिट्टी धंस गई थी। वहां पर और मिट्टी डलवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है।

– सचिन राठी, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button