AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhPoliticsबीजेपी

हरियाणा के व्यापारियों के ढाई हजार करोड़ माफ : महिलाओं को 2100 रूपये महीने के लिए लायेंगे बजट

हरियाणा के व्यापारियों के ढाई हजार करोड़ माफ : महिलाओं को 2100 रूपये महीने के लिए लायेंगे  बजट

चुलकाना धाम पूजा स्थल बनेगा बोर्ड, सरकार ने कैबिनेट में दी मंजूरी

चंडीगढ़ :-हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट की स्कीम मंजूर कर दी है। गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में इसे मंजूरी दी गई। मीटिंग के बाद सी.एम. नायब सैनी ने कहा कि अगर किसी व्यापारी पर 10 लाख से कम की राशि बकाया है तो उनका ब्याज माफ कर दिया गया है। उनके मूल से भी 1 लाख रुपए घटाया गया है। अब उन्हें बकाया खड़ी रकम में से सिर्फ 40% ही अदा करना होगा।

इसी तरह 10 लाख से 10 करोड़ तक बकाया राशि पर भी ब्याज से छूट मिली है। अब उन्हें बकाया खड़ी रकम का 60% की भरना होगा। इससे 2 लाख से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। सरकार के फैसले से व्यापारियों को लगभग ढाई हजार करोड़ की राहत मिलेगी।

इस दौरान सी.एम. ने कहा कि कैबिनेट में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर भी चर्चा की गई। विधानसभा के आने वाले बजट सेशन में इस योजना के लिए बजट रखा जाएगा। चूंकि, इस योजना को लेकर सूबे पर बड़ा दबाव आने वाला है, इसे देखते हुए सरकार हर स्तर पर तैयारी कर रही है। सी.एम. ने इस दौरान कैबिनेट में लिए फैसलों की जानकारी दी।

रोगियों को पेंशन में 18 साल की उम्र सीमा समाप्त
सी.एम. ने बताया कि हिमोफीलिया और थैलीसीमिया से पीड़ित रोगियों को दी जाने वाली पेंशन के लिए 18 वर्ष की आयु को समाप्त कर दिया गया है। पहले 18 वर्ष की आयु से अधिक को ही लाभ मिलता था। साथ ही यह भी निर्णय किया है कि इन दोनों बीमारियों को वित्तीय सहायता पेंशन के अतिरिक्त दी जाएगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

चुलकाना धाम के लिए पूजा स्थल बोर्ड बनेगा
कैबिनेट में एक और फैसला किया है कि पानीपत स्थित चुलकाना धाम खाटू श्याम जी का धाम है। उसके लिए पूजा स्थल बोर्ड बनाया जाएगा। इसके विधेयक 2025 को भी मंजूरी दी गई है। यहां लाखों की संख्या में पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। यहां एकादशी को मेले का भी आयोजन होता है। इस पवित्र स्थल की बड़ी मान्यता है।

मर्ज हुए विभागों वाले कर्मचारियों के लिए पेंशन
सी.एम. नायब सैनी ने बताया है कि पूर्व कर्मचारियों, जिनके विभाग मर्ज हुए थे, उनकी पेंशन का प्रावधान किया गया है। ऐसे सभी पूर्व कर्मचारियों को 6 से 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। ऐसे कुछ कर्मचारियों को बुढ़ापा पेंशन भी लगी थी। उन पर 1 साल का 1 करोड़ 46 लाख रुपया माफ किया गया, क्योंकि एक कर्मचारी एक ही जगह से पेंशन ले सकता था।

दिव्यांगजनों में 11 और श्रेणियां जोड़ी गईं
दिव्यांगजनों के लिए 2016 में जो संशोधन में मंजूरी दी गई थी, अब उसमें 10 और दिव्यांगजनों की कैटेगरी जोड़ी गई हैं। इस फैसले से 32 हजार दिव्यांगजनों को लाभ मिलेगा। 11 अलग कैटेगरी को भी दिव्यांगजनों को श्रेणी में जोड़ा गया है।

प्रदूषण से मुक्ति के लिए एयर क्लीन डी पी आर को मंजूरी
हरियाणा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा एयर क्लीन डी पी आर को भी मंजूरी दी है। शहरों में हमेशा प्रदूषण का मुद्दा रहता है। उसे देखते हुए यह फैसला किया गया है। इस प्रोजेक्ट में 3 हजार करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा।

इस योजना के लिए वर्ल्ड बैंक से लोन भी लिया जाएगा। इस योजना के तहत हरियाणा को 2030 तक प्रदूषण मुक्त किया जाएगा। इसे 6 सालों में चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सी एम ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस पर विशेष झांकी बनाई गई है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button