शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

गोहाना :-20 जनवरी : जिले के महिला थाना गोहाना की पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बिजेंद्र पुत्र हवासिंह निवासी देवीपुरा, गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 19 जनवरी को जिला सोनीपत निवासी एक महिला नें महिला थाना गोहाना में शिकायत दी कि आरोपी बिजेंद्र पुत्र हवासिंह ने मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय न्याय सहिंता की धाराओं के तहत महिला थाना गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।
महिला थाना गोहाना की अनुसन्धान टीम में नियुक्त महिला उप निरीक्षक ऋतू ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए महिला को न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई गई थी। दुसरी तरफ कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी बिजेंद्र पुत्र हवासिंह निवासी देवीपुरा, गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया हैl गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।


