Breaking NewsCrimeGohana

महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किये पेश

 

गोहाना :-20 जनवरी : सोनीपत जिले के थाना बरोदा की पुलिस टीम ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोनू पुत्र चाँद व धीरज पुत्र रामनिवास निवासी रिन्ढाना जिला सोनीपत के रहने वाले है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 16 दिसम्बर 2024 को जिला सोनीपत निवासी एक व्यक्ति नें थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि दिनांक 10.12.24 को मेरे परिवार में शादी थी जो मेरी पत्नी शादी में शामिल होने के बाद अपने घर जाने के लिए बोल रही थी जो दोपहर के समय 1-2 बजे मायके के लिए चली गई लेकिन वह वहाँ भी नहीं पहुंची। मैने अपनी पत्नी बारे तलाश के लिए सारी रिश्तेदारी में पता कर लिया है जिसका कोई पता नहीं चल सका। इस घटना का भारतीय न्याय सहिंता की धाराओं के तहत थाना बरोदा में अभियोग दर्ज किया गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

थाना बरोदा की अनुसन्धान टीम में नियुक्त महिला सहायक उप निरीक्षक नीता ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए महिला के न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई गई थी। दुसरी तरफ कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपियों रोहित पुत्र सुरेन्द्र उर्फ़ सुंदर निवासी रिन्ढाना जिला सोनीपत व मोहित पुत्र रणधीर निवासी भागखेडा जिला जींद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था l अब अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए इस घटना में संलिप्त दो और आरोपियों मोनू पुत्र चाँद व धीरज पुत्र रामनिवास निवासी रिन्ढाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा कर दिये गये है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button