DelhiNCRPolitics

गोहाना की महिलाएं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हरियाणवी गाने पर डांस करती हुई ;प्रियंका गोहाना से आई महिलाओं के गले लगी

राहुल गांधी ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हरियाणा के सोनीपत से आई कुछ महिलाएं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हरियाणवी गाने पर डांस करती हुई दिख रही हैं।

करीब 12 मिनट के वीडियो में सोनीपत की कुछ महिलाओं को दिल्ली लाने, घुमाने और अंत में सोनिया, प्रियंका और राहुल से मिलवाने का हिस्सा शामिल है।

रियंका गांधी के आवास पर पहुंची इन महिलाओं से राहुल पूछते हैं- कैसी लगी दिल्ली, घुमा की नहीं? इसके बाद उनके साथ सोनिया, प्रियंका और राहुन लंच करते दिख रहे हैं।

वीडियो के शुरुआती हिस्से में राहुल गांधी और सोनीपत के दो किसानों से बातचीत का हिस्सा है। 7 जुलाई को शिमला जाने के दौरान राहुल सोनीपत के मदीना गांव में इन किसानों से मिले थे।

राहुल ने खेत में ट्रैक्टर चलाया, धान रोपा और किसानों के साथ खाना भी खाया था। तब उन्होंने इन महिलाओं को दिल्ली आने का न्योता दिया था। इसका पूरा वीडियो सामने नहीं आया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महिला ने कहा- अपने घर बुलाओ, राहुल बोले- मेरा घर सरकार ने छिन लिया
वीडियो में 7 जुलाई को सोनीपत के मदीना गांव में राहुल गांधी महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। राहुल महिलाओं से उनकी समस्या और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछते हैं। इसके बाद एक महिला पूछती है- अपने बारे में तो कुछ बताओ? इस पर राहुल कहते हैं- मैं दिल्ली का हूं।

फिर महिला बोलती है- हमें भी अपने घर बुलाओ? जवाब में राहुल कहते हैं- सरकार ने तो मेरा घर छिन लिया। खैर, आ जाओ दिल्ली दिखाता हूं। फिर फिर राहुल गांधी ने प्रियंका से उनकी बात कराई।

राहुल ने प्रियंका को कहा कि इन महिलाओं को दिल्ली आना है। आपके घर ले आऊं। प्रियंका से बात होने के बाद पिछले शुक्रवार को राहुल गांधी ने स्पेशल गाड़ी भेजकर इन महिलाओं को दिल्ली बुलाया। उन्हें इंडिया गेट घुमाया। इसके बाद सभी महिलाएं प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से भी मिली।

वीडियो के एक हिस्से में राहुल और दो किसानों तसबीर कुमार और संजय की बातचीत भी है। राहुल ने बातचीत के दौरान किसानों से पूछा- देश में सब कुछ प्राइवेट हो रहा है। इसका फायदा किसको हो रहा है? किसानों ने जवाब में कहा- देश के कुछ बड़े अमीर लोगों को।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button