AdministrationBreaking NewsGohana

एसडीएम गोहाना अंजली श्रोत्रिय ने पेंशन वेरिफिकेशन के कार्य की समीक्षा के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली

गोहाना : 16 जनवरी : आज दिन बृहस्पतिवार को गोहाना के सोनीपत रोड स्थित लघु सचिवालय में गोहाना की एसडीएम अंजली श्रोत्रिय ने अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली | जिसमें उन्होंने पेंशन से संबंधित जैसे पटवारी, ग्राम सचिव, समाज कल्याण के अधिकारियों को निर्देश दिए की वह हर गांव व हर वार्ड में कैंप लगाकर जो पेंशन वेरिफिकेशन का कार्य चल रहा है उसे दिनांक 27 जनवरी तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। और अब तक किए गए पेंशन वेरिफिकेशन के कार्य की समीक्षा की ताकि वेरीफिकेशन का कार्य जल्द पूरा हो सके।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया की वह अपने नजदीक या गांव में लगने वाले कैंप में पहुंचकर अपनी पेंशन वेरिफिकेशन का कार्य कंप्लीट करवाए ताकि योग्य पेंशन धारक को पेंशन मिलने में किसी प्रकार की भी कोई परेशानी का सामना न करना पड़े और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुचित तरीके से प्राप्त कर रहे पेंशनधारकों के खिलाफ नियम अनुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने आम जनता/पेंशनधारकों से अनुरोध किया की अब आप 27 जनवरी तक अपनी पेंशन वेरीफिकेशन आपके नजदीक के गांव या शहर के वार्ड में कैंप लगाए जा रहे हैं इसका लाभ उठाएं व अपने कागजात की फोटो प्रति लेकर कैंप में पहुंचे। ताकि आपको अपने कार्यों को करवाने हेतु चक्कर न लगाने पड़े |

80 वर्ष से ज्यादा के पेंशन धारकों के लिए अलग से व्यवस्था बनाकर उनके घर पर जाकर जांच की जाए जांच में अयोग्य पेंशनरों व जांच में अनुपस्थित रहने वाले लाभार्थियों पर कार्यवाही अमल में लाई जाए इस दौरान सभी पटवारी, एसपीओ नायब तहसीलदार अभिमन्यु व सम्बंधित विभागों के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button