GohanaPolitics

बरोदा हलके की घोषणाओं को पूरा करने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक ने सीएम मनोहर लाल को लिखा पत्र

गोहाना :- बरोदा हलके की घोषणाओं को पूरा करने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने सीएम मनोहर लाल को पत्र लिखा। आरोप लगाया कि सीएम ने हलके के साथ भेदभाव किया है। वे शनिवार को शहर में बस स्टैंड पास कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि बरोदा हलके के उपचुनाव में सीएम मनोहर लाल ने विभिन्न घोषणाएं की थी। इनमें आईएमटी, राइस मिल, बरोदा व भैंसवाल कलां गांव में कॉलेज का निर्माण और बुटाना में संचालित चौ. धज्जा राम जनता महाविद्यालय को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करना शामिल हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बरोदा व भैंसवाल में कॉलेज तो चालू कर दिए, लेकिन अभी तक उनके भवनों का निर्माण नहीं किया है। हालात यह हैं कि विद्यार्थियों को कंडम भवनों में बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। न ही उनमें पूरा स्टाफ है। इसके अलावा बुटाना में रेजुलेशन देने के बाजवूद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय में अपग्रेड नहीं किया है। इसके अलावा अन्य घोषणाओं पर तो अभी कोई प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। इसको लेकर उन्होंने कई बार विधानसभा में मुद्दा उठाया है। यहां तक की सीएम मनोहर लाल से मिलकर घोषणाओं को पूरा करने की भी मांग की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। इस पर अब उन्होंने सीएम को खुला पत्र लिखकर घोषणाओं को जल्द पूरा करने की मांग की है। इस मौके पर रघुबीर जागसी, प्रमेंद्र जौली, सुनील भंडेरी, संदीप, पवन मलिक, शीला, गुलाब, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button