गोहाना :- सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने शनिवार को कर्मचारियों की मांगों को लेकर विधायक जगबीर सिंह मलिक और इंदुराज नरवाल को ज्ञापन दिए। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने बेरोजगारी, महंगाई, स्कूलों को मर्ज करने, जन सेवा विभागों का निजीकरण करने पर विरोध दर्ज किया। कर्मचारियों का नेतृत्व गोहाना यूनिट प्रधान रमेश अत्री ने किया। उन्होंने कहा कि विधायकों से कर्मचारियों की मांगों को लेकर सहमति और असहमति के बारे में भी पूछा जाएगा। इस संबंध में बरोदा हलका विधायक इंदुराज नरवाल ने 17 जुलाई को मिलने के लिए बुलाया है। कर्मचारी वादाखिलाफी के प्रति रोष प्रकट करते हुए विधायक कार्यालय पहुंचेंगे। इस मौके पर सुरेश यादव, दिलावर चहल, नरेंद्र चहल, रमेश शास्त्री, जयपाल खोखर आदि उपस्थित थे।
Check Also
Close



