Breaking NewsChandigarhPoliticsबीजेपी

मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने जिलाध्यक्षों के साथ करी बैठक

चंडीगढ़ : 9 जनवरी : आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कर्मठ और मेहनती जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की।

बैठक में सरकार की योजनाओं, संगठनात्मक विषयों, सदस्यता अभियान समेत संगठन को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

संगठन पर्व में भाजपा हरियाणा परिवार से 43 लाख नए सदस्य जुड़ें हैं,इस उपलब्धि के लिए सभी जिला अध्यक्षों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनी है यह पार्टी के हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है।

प्रदेश की डबल इंजन सरकार को ट्रिपल इंजन सरकार बनाने और विकास की रफ़्तार को ओर बढ़ाने के लिए भाजपा परिवार के हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता तैयार हैं।

हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी न रहे और नॉन-स्टॉप सरकार की योजनाएं लाभार्थियों तक पहुंचे।

इस अवसर पर दोनों महामंत्री डॉ.अर्चना गुप्ता जी और श्री सुरेंद्र पूनिया जी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button