रूखी गांव की बेटी सानिया पांचाल कश्मीर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक मैराथन दौड़ करते हुए गोहाना पहुँची
गोहाना : 4 जनवरी : गोहाना के पानीपत रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने सानिया पांचाल जो कश्मीर के लाल चौक से कन्याकुमारी तक मैराथन दौड़ करते हुए आज गोहाना पहुँची | गोहाना पहुँचने पर आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बहुत गर्म जोशी से सानिया पांचाल का स्वागत किया |
सानिया पांचाल अब तक 950 किलोमीटर के आसपास सफर तय कर चुकी है और 4000 किलोमीटर कन्याकुमारी तक मैराथन दौड़ करेंगी | उनका उद्देश्य फौजी भाइयों की शहादत को याद करते हुए महिलाओं के प्रति बढ रहे अत्याचार के खिलाफ यह यात्रा रखी गई है महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का मुख्य उद्देश्य है हमारे देश का तिरंगा झंडा ऊंचा रहे और हमारे देश का नाम पूरे विश्व में सबसे आगे हो मैराथन दौड़ में सानिया पांचाल के साथ उनके माता पिता माता उषा देवी चल रहे हैं |
स्वागत करने वालों में श्री विश्वकर्मा पांचाल महासभा हरियाणा के गोहाना इकाई के अध्यक्ष राजेश धर्रा महासचिव मुख्तार सिंह डांगी, मोनू पांचाल मास्टर जसवंत पांचाल वेद प्रकाश पंचाल जींद रवि दत्त शास्त्री जींद उमेद पांचाल अनुरोध सहरावत एडवोकेट सतवीर पांचाल धर्मवीर पांचाल विजेंद्र पांचाल वेद पांचाल जींद मौजूद रहे |