Breaking NewsPoliticsSocialSonipat

पेंशन लाभार्थियों के कागजातों के सत्यापन में आ रही परेशानियों के समाधान हेतू पवन तनेजा की अगुवाई में एक शिष्टमंडल विधायक निखिल मदान से मिला

सोनीपत :-5 जनवरी : पेंशन लाभार्थियों के कागजातों के सत्यापन को लेकर हो रही जांच-पड़ताल में बुजुर्गों, विकलांगों, महिलाओं के सामने आ रही परेशानियों को लेकर मंदिर श्री ठाकुर द्वारा कल्याण नगर सेवा समिति के प्रधान पवन तनेजा की अगुवाई में एक शिष्टमंडल शनिवार को विधायक निखिल मदान से मिला और ज्ञापन सौंप वार्ड-11 में वेरिफिकेशन शिविर लगाए जाने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से पवन तनेजा ने बताया कि जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा पिछले 20 दिनों से पेंशन लाभार्थियों के कागजातों की जांच-पड़ताल का कार्य प्रतिदिन वार्ड वाइज किया जा रहा है। भीड़ व अफरातफरी के माहौल में मात्र एक दिन में वार्ड-11 की करीब 25 कॉलोनियों के पेंशन लाभार्थियों की जांच-पड़ताल करना न्याय संगत नहीं है और अब बाकी बचे लाभार्थियों के सत्यापन के लिए समाज कल्याण विभाग ने एक दिन में 5 वार्डों के पेंशन लाभार्थियों की जांच-पड़ताल का आदेश जारी कर ठिठुरती ठंड में बुजुर्गों, विकलांगों, महिलाओं की परेशानियों को दोगुना कर दिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शिष्टमंडल में महासचिव मा. प्रेम नारंग, कोषाध्यक्ष जवाहर लाल तनेजा, मोहन सिंह मनोचा, नवीन तनेजा, विनोद मुंजाल, अशोक पुरी, सागर चोपड़ा, पप्पी नागपाल आदि भी शामिल रहे।

समाधान का मिला आश्वासन

पवन तनेजा ने विधायक निखिल मदान से अनुरोध करते हुए कहा कि सोनीपत के सबसे बड़े वार्ड-11 के पेंशन लाभार्थियों की जांच-पड़ताल के कार्य को मंदिर समिति प्रांगण, कल्याण नगर में किया जाना चाहिए। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि वे उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श कर शीघ्र ही समस्या का समाधान करेंगे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button