पुलिस नें जागरुकता अभियान चलाकर किया आमजन को नये अपराधिक कानूनों के बारे में जागरुक

गोहाना :-31 दिसंबर : सोनीपत पुलिस प्रवक्ता कार्यलय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भैसंवान खुर्द चौकीं ईंचार्ज सहायक उप निरीक्षक संजय नें डिस्ट्रिक्ट एटार्नी आफिस के कर्मचारियों श्री सुनील कुमार DDA, श्री जितेन्दर कुमार DDA, श्री संदीप वर्मा SCL के साथ मिलकर नए अपराधिक कानूनों के बारे में आमजन को जागरुक करने के लिए भैसंवान चौकी के क्षेत्र में एक जागरुकता अभियान चलाया गया।
उन्होनें बताया की देश में नये कानून लागू होने के से अब “भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएस) से बदल दिया गया है। हम सभी को नए कानूनों से अपडेट रहने की जरूरत है। हमारे नागरिकों में कानूनी ज्ञान बहुत कम है। हमें देश के कानूनों के बारे में जागरूकता होनी चाहिए ताकि हम सार्वजनिक व्यवहार को उसी के अनुसार सुधार सकें। हमें न्याय पाने के लिए पेश किए गए उन्नत उपकरणों और तंत्रों के बारे में भी जागरूकता फैलानी चाहिए, जैसे ऑनलाइन या ईमेल के ज़रिए शिकायत दर्ज करना।



