Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में वाहन की प्रतीक्षा कर रहे प्रवासी मजदूर से मोबाइल फोन छीना

 

गोहाना :-27 दिसम्बर : शहर में जींद रोड के फ्लाईओवर के पास दोस्त के साथ खड़े बिहार के प्रवासी मजदूर से उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया। इस हरकत को वहीं से गुजरे तीन लड़कों ने अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के पश्चिम चम्पारण के गोइता तोल सेमखारी गांव का मंजय महतो पुत्र नामेंद्र महतो को 26 दिसम्बर की रात 9:30 बजे जींद के सिवाणामाल गांव में जाना था। वह अपने ही गांव के दोस्त जितेंद्र महतो पुत्र भुक्कल महतो के साथ गोहाना में जींद रोड के फ्लाईओवर के पास खड़ा था। वे दोनों गांव में जाने वाले वाहन की प्रतीक्षा कर रहे थे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मंजय महतो का कहना है कि तभी वहां से तीन लड़के निकले। उन्होंने कहा कि हमारे साथ चलो, सिवाणामाल गांव के लिए वाहन आगे से मिलेगा। पूछने पर एक ने अपना नाम सोनू उर्फ कालू पुत्र भगवती प्रसाद निवासी महमूदपुर रोड, दूसरे ने अपना नाम मोहित पुत्र सत्यनारायण गांव आहुलाना और तीसरे ने अपना नाम कुलदीप पुत्र सतबीर निवासी शिव नगरे बताया।

पीड़ित का कहना है कि थोड़ा आगे जाने पर आरोपियों ने उससे उसका मोबाइल फोन छीन लिया तथा तीनों आरोपी वहां से भाग गए। मंजय महतो की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button