गोहाना :- मदीना में जिन किसानों व मजदूरों के साथ राहुल गांधी ने 8 जुलाई को खेत में रोपाई की और खाना खाया था, वे शुक्रवार को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर खाने के बुलावे पर पहुंचे।
उनका नेतृत्व बरोदा हलके के विधायक इंदुराज नरवाल ने किया। उनके अनुसार राहुल गांधी के महिला, मजदूरों व किसानों के खाने के बुलावे की सूचना उन्हें राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी थी। उसके बाद वे महिलाओं, मजदूरों व किसानों को लेकर दिल्ली स्थित राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। खाने के दौरान महिला, मजदूरों व किसानों ने राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खेती के साथ-साथ बहुत सी समस्याओं पर उनके साथ चर्चा की।



