Breaking NewsPoliticsRohtak

भाजपा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला रोहतक इकाई में मंडलों में किया विस्तार

महम, कलानौर, गढ़ी सांपला किलोई तथा रोहतक का संगठनात्मक रूप से मण्डल परिसीमन का कार्य संपन्न

रोहतक :24दिसंबर : भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश भर में मंडलों का संगठनात्मक परिसीमन कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा पार्टी संगठन के मंडल परिसीमन प्रदेश संयोजक राजीव जैन की मौजूदगी में जिला रोहतक इकाई के अंतर्गत आने वाली चारों विधानसभाओं महम, कलानौर, गढ़ी सांपला किलोई तथा रोहतक का पार्टी के संगठनात्मक रूप से मण्डल परिसीमन का कार्य संपन्न हुआ। भाजपा के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया कि प्रमुख पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और वर्तमान में सभी मंडल अध्यक्षों से विचार विमर्श कर संगठन की दृष्टि से 15 मंडलों का गठन किया गया। इससे पहले रोहतक जिला इकाई में 13 मंडल थे जो अब एक कलानौर व एक महम विधानसभा में बढऩे से संख्या 15 हो गई है। अब तीन विधानसभा महम, गढ़ी सांपला किलोई और कलानौर में चार-चार तथा रोहतक विधानसभा में तीन मंडल होंगे। शमशेर खरक ने बताया कि भाजपा पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने के लिए संगठन में विस्तार मददगार साबित होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, प्रदीप जैन, मनमोहन गोयल, रेनू डाबला, प्रतिभा सुमन, राजकमल सहगल, वीरसिंह हुड्डा, सुखबीर चंदेलिया, आशा शर्मा, डॉ दिनेश घिलौड, देवराज, नवीन ढुल, अशोक खुराना, महासिंह दलाल मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button