Breaking NewsGohanaSocial

लायंस- क्लब – गोहाना सिटी ने महाराजा अग्रसेन समिति के सहयोग से शुरू की नेकी की दीवार ( कपडा बैंक )

गोहाना :-22 दिसम्बर : लायंस क्लब-गोहाना सिटी ने रविवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रसेन चौक में
महाराजा अग्रसेन समिति के सहयोग से नेकी की दीवार ( कपडा बैंक ) का शुभारम्भ किया । नेकी की दीवार कपड़ा बैंक है | जहां दानवीर अपने पुराने गर्म कपड़े दे और जरूरतमंद उन्हें नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे।

नेकी की दीवार उस स्थल पर स्थापित की गई है जहां महाराजा अग्रसेन समिति दैनिक भोजन सेवा संचालित करती है। नेकी की दीवार का विधिवत शुभारंभ लायंस क्लब-गोहाना सिटी के अध्यक्ष संजय मंगल ने अपने सदस्यों और महाराजा अग्रसेन समिति के सदस्यों के साथ किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. एस.एन. गुप्ता और सह चेयरमैन विकास सैनी होंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नेकी की दीवार के लिए पुराने गर्म वस्त्र देने और लेने का बाकायदा समय निश्चित किया गया है। यह समय सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे का होगा। लायंस क्लब-गोहाना सिटी और महाराजा अग्रसेन समिति ने नेकी की दीवार को प्रारंभिक रूप से अपने सदस्यों से प्राप्त पुराने गर्म वस्त्रों से प्रारंभ किया है।

नेकी की दीवार के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. एस.एन. गुप्ता ने बताया कि जो भी पुराने गर्म वस्त्र प्राप्त होंगे, पहले उन्हें धुलवाया जाएगा तथा प्रेस करवाया जाएगा। केवल वे ही वस्त्र स्वीकार किए जाएंगे जिनकी स्थिति अच्छी और पुन: प्रयोग करने योग्य होगी । नेकी की दीवार पर महिला, पुरुष और बच्चों के कपड़े अलग-अलग रखे जाएंगे।

इस कपड़ा बैंक के शुभारंभ के अवसर पर लायंस क्लब गोहाना सिटी के सचिव प्रवीण मित्तल के साथ सुमित मित्तल, डॉ. राकेश रोहिल्ला, सुमेर जैन, राजेश गोयल, ब्रजमोहन गर्ग, ब्रजेश गोयल, सुमित गर्ग, पवन गोयल, प्रदीप जैन और पंकज गर्ग, महाराजा अग्रसेन समिति के नरेंद्र बंसल आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button