Breaking News

फायर कर जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

गोहाना :-जिले की क्राईम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम नें फायर कर जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संगम पुत्र बलबीर निवासी मोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 30 अगस्त को अनिल पुत्र रामनिवास निवासी गांव मोहाना जिला सोनीपत ने थाना मोहाना में शिकायत दी की मै आज दिनांक 30-8-24 को अपने खेतो मे गया था। उस समय करीब 11:15 पर अपनी मोटरसाईकिल पर सवार होकर खेत जा रहा था तो तभी सामने से मोटरसाईकिल पर तीन युवको ने आकर मेरा रास्ता रोका व हथियार निकाल कर मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से गोलियां चला दी। यह घटना बदरो के पुल के पास हुई। मै अपनी जान बचाने के लिए मौका पर अपनी मोटर-साईकिल छोड़कर भाग लिया। जोकि उन युवको ने मेरा पीछा करते हुए मेरे ऊपर गोलियाँ चला दी। जोकि एक गोली मेरे कंधे पर व एक कमर के पीछे व एक पेट व पैर पर लगी। जोकि गोलियो की आवाज सुनकर मेरी पत्नी जो पास के खेत मे काम कर रही थी। मौका पर आ गई। उसको आता देख सभी हमलावर अपनी मोटर- साईकिल पर अपने हथियारो समेत भाग गये। इस घटना का भारतीय न्याय सहिंता की धाराओं व शस्त्र अधिनियम के तहत थाना मोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

क्राईम यूनिट गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त उप निरीक्षक नवीन ने अपनी पुलिस टीम के साथ घटना में संलिप्त दो आरोपियों स्नेह पुत्र नरेन्द्र व सावन पुत्र रोहताश निवासी गुहणा जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था अब अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त तीसरे आरोपी संगम पुत्र बलबीर निवासी मोहाना जिला सोनीपत को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button