गोहाना :- एक विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई। जाते समय घर से 2 लाख रुपए भी ले गई। पति ने एक युवक पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला तीन साल की बेटी को घर पर ही छोड़ गई।
गोहाना शहर के विकास नगर के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 1 फरवरी 2019 को महमदपुर रोड गोहाना में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद एक लड़की का जन्म हुआ, जो कि 3 वर्ष की है।
युवक ने बताया कि कल सुबह उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई है। पत्नी घर से 2 लाख रुपए भी साथ ले गई है। युवक का कहना है कि उसे पूरा पूरा शक है कि उसकी पत्नी रोहतक गेट गोहाना के रहने वाले युवक हैप्पी के साथ फरार हुई है। वह 9वीं कक्षा तक पढ़ी हुई है। युवक ने उसे मायके, रिश्तेदारी हर जगह तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
गोहाना सिटी थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर धारा 346 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस महिला व हैप्पी के फोन नंबर की काल डिटेल और लोकेशन खंगाल रही है। फिलहाल उसका कोई पता नहीं चला है।



