Breaking News

रजनी इंद्रजीत विरमानी सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि पहुँची

गोहाना :-10 दिसम्बर : शहर की नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने मंगलवार को कहा कि गीता हमारी संस्कृति है और इसी संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार लगातार कार्य कर रही हैं।

गीता जयंती को महोत्सव का रूप देते हुए कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर और सभी जिलों में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किए गए। रजनी इंद्रजीत विरमानी मंगलवार को सुभाष स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में गीता को शामिल करना है। गीता में हर शंका का समाधान निहित है और हमें इस समाधान के जरिए समाज को आगे बढाने का कार्य करना है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन विरमानी ने कहा कि उन्होंने कहा कि गीता में निहित आहार-विहार के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि हमें आहार संतुलित रखना चाहिए। असंतुलित आहार रोगों को बुलावा देता है। इससे मन की शांति भी भंग होती है।

उन्होंने कहा कि योग को ही आधार मानकर हमें मोक्ष की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलन का मार्ग गीता ही है। बाद में रजनी इंद्रजीत विरमानी ने महोत्सव की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम में चेयरपर्सन के साथ तीन महिला पार्षद-भगवती सुनील राजपाल, अंजू विनोद राजौरा और बबली देवी भी मौजूद रहीं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button