Breaking News

अवैध हथियार की धरपकड़ अभियान, अवैध हथियार की दो अलग अलग घटनाओं में संलिप्त तीन आरोपियों को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार, न्यायालय में किये पेश   के अंतर्गत

गोहाना :-9 दिसंबर : सोनीपत जिले की क्राईम यूनिट कुण्डली की पुलिस टीम नें अवैध हथियार की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रोहित पुत्र प्रताप व मुकेश उर्फ़ भोलू पुत्र सुरेन्द्र निवासी गंगाना जिला सोनीपत के रहने वाले है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए बतलाया कि गत 08 दिसम्बर को क्राईम यूनिट कुण्डली की टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक अजमेर अपनी पुलिस टीम के साथ गोहाना बाई पास नजदीक गाँव बडौता गस्त कर रहे थे, पुलिस टीम को  खुफिया जानकारी मिली की रोहित पुत्र प्रताप व मुकेश उर्फ भोलू पुत्र सुरेन्द्र वासीयान गाँव गंगाना जिनके पास अवैध पिस्तौल हैं। काले रंग की स्पलैंडर मोटर साईकिल पर सवार होकर गोहाना से खरखौदा रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जाएगे अगर अभी फोरी तौर पर सोनीपत गोहाना रोड खरखौदा मोड पर नाका बन्दी की जाए तो उपरोक्त रोहित व मुकेश अवैध हथियारो सहित काबू आ सकते है । जो सुचना के आधार पर पुलिस टीम सोनीपत- गोहाना रोड खरखौदा मोड पर पहुँची, कुछ देर बाद काले रगं की स्पलैंडर मोटर साईकिल पर दो नौजवान लडके गोहाना की तरफ से आते दिखाई दिये l तब पुलिस टीम ने मोटर साईकिल सवार नौजवान लडकों को काबु करके नाम पता पुछा तो मोटर साईकिल चालक नौजवान लडके ने अपना नाम मुकेश उर्फ भोलू पुत्र सुरेन्द्र निवासी गाँव गंगाना जिला सोनीपत बतलाया व मोटर साईकिल पर पीछे बैठे हुए लडके ने अपना नाम रोहित पुत्र प्रताप निवासी गाँव गंगाना जिला सोनीपत बतलाया जिनकी विधि पूर्वक तलाशी अमल में लाई तो उनके पास से दो अवैध देशी पिस्तौल व दो जिन्दा रोन्द 315 बोर बरामद हुए। इस घटना का शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।

क्राईम यूनिट कुण्डली की अनुसन्धान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही अनिल ने अपनी पुलिस टीम के साथ अवैध हथियार की तस्करी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों रोहित पुत्र प्रताप व मुकेश उर्फ़ भोलू पुत्र सुरेन्द्र निवासी गंगाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिये गये है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दूसरी घटना

गोहाना :- जिले की क्राईम यूनिट कुण्डली की पुलिस टीम नें अवैध हथियार की घटना में संलिप्त एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी साहिल पुत्र रणधीर निवासी इशापुर खेड़ी हाल चोपड़ा कॉलोनी गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है। इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए बतलाया कि गत 08 दिसम्बर को क्राईम यूनिट कुण्डली की टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक विक्रम अपनी पुलिस टीम के साथ बराये गस्त पडताल जुराईम बड़ोता, गोहाना फ्लाईओवर के निचे, गोहाना मौजूद था कि खुफिया जानकारी मिली की साहिल पुत्र रणधीर निवासी इशापुर खेड़ी हाल चोपड़ा कालोनी गोहाना के पास अवैध हथियार है जो काला ट्रैक सूट पहने हुए हैं जो रोहतक- पानीपत रोड, निकट जिओ पेट्रोल पम्प, गोहाना मोड़ पर कहीं जाने के लिए व्हीकल की ईन्तजार मे खडा है अगर अभी वहां पर रैड की जावे तो अवैध हथियार सहित काबू किया जा सकता है। जो पुलिस टीम सुचना के आधार पर गोहाना बाईपास, गोहाना मोड़ पहुंची | तब पुलिस टीम ने जानकारी प्राप्त हुलिया वाले लडके के सामने गाडी रोकी और पुलिस टीम ने लडके को काबू कर नाम पता पूछा, जिसने अपना नाम साहिल पुत्र रणधीर निवासी इशापुर खेड़ी हाल चोपड़ा कालोनी गोहाना जिला सोनीपत बतलाया । तब पुलिस टीम ने नौजवान लड़के साहिल की नियमानुसार तलाशी अमल मे लाई तो उसकी पहनी हुई काली लोवर की दाहिनी जेब से एक पिस्तौल देशी 32 बोर बरामद हुआ व एक जिन्दा रोंद मिला। इस घटना का शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।

क्राईम यूनिट कुण्डली की अनुसन्धान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही बिन्टू ने बताया कि अपनी पुलिस टीम के साथ अवैध हथियार की तस्करी की घटना में संलिप्त एक आरोपी साहिल पुत्र रणधीर निवासी इशापुर खेड़ी हाल चोपड़ा कॉलोनी गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button