गोहाना:- जींद रोड पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। इसमें संगठन की गोहाना कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें जयदेव देशवाल एवम मुकेश रोहिल्ला को महामंत्री, सुनील बंसल, सतीश सैनी, साहिल डंग, अनिल को मण्डल उपाध्यक्ष, भूपेंद्र मुदगिल, नरेंद्र कुमार, राजबाला व कृष्ण रहेजा को सचिव, वेदप्रकाश आहूजा को कोषाध्यक्ष, उमेद सिंह को सह कोषाध्यक्ष, राजकुमार दुआ को आईटी प्रमुख, सुमित सैनी को सह आईटी प्रमुख और सूरजमल शर्मा को प्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी के विस्तार की प्रक्रिया जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, जिला महामंत्री प्रमवीर सैनी, उपाध्यक्ष अरुण बड़ोक, सुमित कक्कड़ व वीरेंद्र भनवाला की देखरेख में हुई।



