Breaking NewsBusinessGohanaPoliticsSocial

सी.ए. परिषदों के चुनाव में गोहाना के 41 में से 20 सी ए ने ही डाले वोट

गोहाना :-7 दिसम्बर : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आई.सी.ए.आई.) की दो परिषदों के चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान में गोहाना के 41 में से 20 सी. ए. ने ही वोट डाला।

आई.सी.ए.आई. की 26वीं केंद्रीय परिषद और 25वीं उत्तर भारत रीजनल परिषद के लिए शनिवार को गोहाना में भी मतदान करवाया गया। इस मतदान के लिए बूथ नंबर 142 शहर के जे. के. आर. पब्लिक स्कूल में बनाया गया। केंद्रीय परिषद के उत्तर भारत रीजनल निर्वाचन क्षेत्र से 18 सी. ए. मैदान में हैं जबकि उत्तर भारत रीजनल परिषद के लिए 26 सी.ए. की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दोनों परिषदों के लिए गोहाना बूथ के लिए आई.सी.ए. आई. के दिल्ली मुख्यालय से ऑब्जर्वर के रूप में सी.ए. प्रवेश बंसल पहुंचे। सुपरवाइजर कृष्ण कुमार और सहायक सुपरवाइजर विनोद कुमार रहे। उनकी देखरेख में मतदान सुचारू तरीके से सम्पन्न हुआ।

लेकिन मतदान प्रतिशत 50 से भी नीचे रहा। कुल 41 सी.ए. को वोट करना था जिनमें से केवल 20 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जो सी.ए. वोट डालने के लिए पहुंचे, उनमें गोहाना सी.ए. एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मबीर लठवाल के अलावा पारुल गुप्ता, नवीन गर्ग, सोनू फोर, सौरभ गोयल, अदिति गोयल, सुमित मित्तल आदि रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button