जे एल एन स्कूल की पर्ल कक्षा बनी विजेता

गोहाना : शहर के गुड्डा रोड पर स्थित जे.एल.एन. स्कूल के किड्स विंग के विद्यार्थियों की हरियाणा राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपने सामान्य ज्ञान का अद्भुत प्रदर्शन किया | इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की मैनेजर श्रीमती कृष्णा शर्मा के सानिध्य में किया गया जिसकी अध्यक्षता एम.डी. सुनील शर्मा व प्राचार्य डॉ.सचिन शर्मा ने संयुक्त रूप से की | विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य महोदय ने सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने राज्य हरियाणा तथा भारत देश के बारे में महत्वपूर्ण विषयों की जानकारियां हम सभी को अवश्य होनी चाहिए | अंग्रेजी माध्यम की इंटर-सेक्शन क्विज में विजेताओं में कक्षा प्रथम से पर्ल, कक्षा द्वितीय से पर्ल, कक्षा तृतीय से पर्ल, कक्षा चतुर्थ से डायमंड तथा कक्षा पंचम से पर्ल कक्षा विजेता रही |
कार्यक्रम का संयोजन वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा के साथ सहनिदेशक राजकुमार जांगड़ा द्वारा किया गया जिसमें शिक्षिकाओं मनीषा सांगवान, प्रियंका, रेनू , गुंजन, कविता शर्मा, तनु ,प्रियंका, ओशी, भावना, पूजा मल्होत्रा, प्रिया शर्मा, वीनू सरोहा, नीलम वर्मा, प्रीति यादव, सीमा शर्मा, प्रियंका, तनु, प्रिया तथा सोनिया शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा |


