AdministrationBreaking NewsGohana

गोहाना के उपमंडल कार्यालय में चल रहे समाधान शिविर में मोके पर किया गया शिकायतों का निपटारा 

गोहाना : 04 दिसम्बर : आज दिन बुधवार को उपमंडल गोहाना में चल रहे नियमित समाधान शिविर के दौरान एसडीएम अंजलि श्रोतिय ने बताया कि समाधान शिविर का समय सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक रहेगा। समाधान शिविर में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनकी समस्याएं दूर करने के आदेश दिए | उन्होंने अधिकारीयों को सख्त हिदायत दी कि जनसाधारण की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करें। उपमण्डल में समाधान शिविर के दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां ठीक करवाने बारे व एक शिकायत पीडबल्यूडी सडक़ से अवैध कब्जा हटवाने बारे मिली। इसके साथ ही एक शिकायत गांव कथुरा में पंचायत विभाग से सम्बिधित प्राप्त हुई। सम्बिधित शिकायतों बारे अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए की समय पर कार्य पूर्ण कर कार्यालय को सूचित करें। इस समाधान शिविर में नायब तहसीलदार अभिमन्यु, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुनील कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ विकास कुमार, एसएमओ संजय छिक्कारा, सिंचाई विभाग से एसडीओ राजीत मलिक, पीडब्ल्युडी विभाग से एसडीओ अशोक कुमार, खाध्य एवं आर्पूति विभाग से राजेश हुडडा, एसईपीओ यशपाल आर्य, राजकुमार शर्मा, सुभाष चन्द्र आदी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button