Breaking NewsGohanaSocial

दुनिया की श्रेष्ठ नौसेना है भारतीय नौसेना – डॉ सचिन शर्मा 

गोहाना : 4 दिसंबर : आज गोहाना के गुढ़ा रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू सीनियर सैकंडरी स्कूल में नौ सेना दिवस पर भाषण प्रतियोगिता और विद्यार्थियों को नौसेना में करियर बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन मैनेजर कृष्णा देवी ने और अध्यक्षता एम डी सुनील शर्मा और प्राचार्य डॉ सचिन ने की। प्राचार्य डॉ सचिन ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय नौसेना समुद्री सतह के माध्यम से देश पर हमला करने वालों से हमारी रक्षा करते है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भारतीय नौसेना दुनिया की श्रेष्ठ 10 नौसेना में से एक है। विश्व में इसका सातवां स्थान है। विद्यार्थी 12वीं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद नौसेना में अपना करियर बना सकते है। नौसेना में करियर बनाने के लिए विद्यार्थियों में देशभक्ति के जज्बे के साथ खेल और पढ़ाई के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत होती है। नौसेना की उपलब्धियों और भूमिका को याद करने करने के लिए हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। एम डी सुनील शर्मा ने कहा कि

सेमिनार और भाषण प्रतियोगिता से युवा पीढ़ी में देश की सेवा करने का जज्बा और जोश पैदा होता है और इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए अग्रसर होते हैं।

भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में केमिस्ट्री प्रवक्ता सुमित चहल और फिजिक्स प्रवक्ता अनिल लठवाल रहे। प्रथम स्थान पर दीप्ति, द्वितीय स्थान पर रोमित और तीसरे स्थान पर दीपांशी और दिव्या शर्मा रही

इस अवसर पर सह निर्देशक राजकुमार जांगड़ा और उप प्राचार्य सूरत शर्मा मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button