किशन सिंह सांगवान की पुण्यतिथि पर मंत्रियों व नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम जनों ने दी श्रद्धांजलि

गोहाना : 3 दिसंबर : भाजपा के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान के स्व. पिता किशन सिंह सांगवान की 12 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोहाना के जींद रोड स्थित महादेव रिसॉर्ट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान राजनैतिक कम सामाजिक ज्यादा थे। प्रदेश की जनता उनको हुक्के वाला सांसद कहा करते थे। कार्यक्रम में पहुंचे पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने किशन सिंह सांगवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि किशन सिंह सांगवान तीन बार सांसद व एक बार विधायक बने, वे बहुत ही मिलनसार थे, कुशल राजनैतिक थे। प्रदीप सांगवान ने कहा कि मेरे पिता जी किशन सिंह सांगवान की हुक्के वाली आवभगत की परंपरा आखिरी सांस तक कायम रखूंगा।यहां पर रक्त दान शिविर भी लगाया गया,जिसमें 61यूनिट ब्लड इकठ्ठा किया गया। इस अवसर पर स्व.सांसद किशन सांगवान की धर्म पत्नी रोशनी देवी, माई राम कौशिक, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा नेता सतीश नांदल, एस डी एम अंजली श्रोतरीया, ललित बत्रा, राजीव जैन, रामफल चिड़ाना, इंद्रजीत विरमानी, भाजपा नेता योगेश बैरागी, कांग्रेस नेता धर्मपाल मलिक, नीतू सांगवान, आनंद हुड्डा, अजीत सांगवान, डॉ.राममेहर राठी, परमवीर सैनी, बलराम शर्मा, निशांत छोकर, डॉ.राज सिंह सांगवान, पूर्व एस डी एम वीरेंद्र सांगवान, नरेन्द्र गहलावत, दारा सिंह नैन, रामबीर पूनिया, सत्यवान नरवाल, ओमबीर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र आर्य, जयदीप सांगवान वजीर नरवाल, तकदीर नरवाल, महेंद्र चिड़ाना, रणबीर सांगवान, सुरेंद्र जवाहरा, डॉ शमशेर मलिक, प्रदीप बड़वासनी, छोटू सेकेट्री, अनूप कुंडू, भले राम नरवाल, प्रदीप मलिक, प्रदीप खरब, राजेश भावड़, जितेन्द्र शर्मा, सूरत सिंह, मनोज शर्मा, आजाद जागसी, राजेश सरपंच, रामनिवास सांगवान, सुरेंद्र पूनिया आदि उपस्थित थे।



