गोहाना :- नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार को सर्व कर्मचारी संघ गोहाना के सदस्यों की मीटिंग हुई। उन्होंने कर्मचारियों का पे-ग्रेड बढ़ाने की मांग की। मांगों को लेकर उन्होंने 14 जुलाई को सीएम का पुतला जलाने का भी निर्णय लिया। मीटिंग संगठन के जिला प्रधान राजा भाई के नेतृत्व में हुई। उन्होंने कहा कि लिपिक वर्गीय कर्मचारी लंबे समय से पे-ग्रेड बढ़वाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। इससे कर्मचारी वर्ग में रोष है। मांगों को लेकर शुक्रवार को पुराना अड्डा से वाल्मीकि चौक तक जुलूस निकाला जाएगा। वाल्मीकि चौक पर पुतला दहन किया जाएगा। इस मौके पर नान्ही देवी, रमेश अत्री, सुरेश यादव मौजूद रहे।
Related Articles
एडब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड सीएसआर के सौजन्य से गोहाना और मुडलाना में टीबी मरीजों को दी गईं पोषण किट, मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने की पहल
1 week ago
एनजीटी के निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम अंकित कुमार
1 week ago

