गोहाना :- उत्तम नगर निवासी भगत सिंह के साथ 50 हजार रुपए की ठगी हो गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भगत सिंह ने बताया कि उसके पास एक युवक का विदेशी नंबर से फोन आया। युवक ने अपने आपको उसका दोस्त संजीत बताया। युवक ने कहा कि वह इंग्लैंड से उसका दोस्त संजीत बोल रहा है। संजीत ने आठ लाख रुपए भेजने के लिए उससे खाता नंबर मांगा। युवक के कहने पर उसने खाता नंबर भेज दिया। इसके बाद युवक ने कहा कि उसके पास अमरजीत सिंह का फोन आएगा।
उसके खाते में 50 हजार रुपए भेज देना। भगत सिंह ने बताया कि थोड़ी देर बाद उसके पास वॉट्सएप पर फोन आया। फोन पर उसने अपना नाम हरजीत बताया। हरजीत ने शुभम का नाम से एक मोबाइल नंबर भेजा और पैसे भेजने को कहा। हरजीत के कहने पर उसने तीन बार में 50 हजार रुपए भेज दिए। कुछ देर बाद उसने फोन किया तो नंबर बंद मिला। नंबर बंद आने पर उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। ठग को पकड़ने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।



