ड्रीम मेकर्स एफ.डी.डी.आई. का एक्सटर्नल मेंबर मनोनीत
रोहतक की पल्लवी हांडा करेंगी एन.जी.ओ. का प्रतिनिधित्व, ड्रीम मेकर्स को दूसरी बार किया गया मनोनीत

गोहाना :-23 नवम्बर : शहर के एन.जी.ओ. ड्रीम मेकर्स को भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय की आंतरिक शिकायत कमेटी एफ.डी.डी.आई. का दूसरी बार एक्सर्टनल मेंबर मनोनीत किया गया है। ड्रीम मेकर्स का इस कमेटी में प्रतिनिधित्व पल्लवी हांडा करेंगी। उन्हें इस आशय का अधिकार पत्र एन.जी.ओ. के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत लूथरा ने प्रदान किया।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय अपने कर्मचारियों और विद्यार्थियों के यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण के लिए एक आंतरिक शिकायत कमेटी का गठन करती है। इस एफ. डी. डी. आई. का एक्सटर्नल मेंबर 2018 में भी एन.जी.ओ. ड्रीम मेकर्स को मनोनीत किया जा चुका है। इस एन.जी.ओ. को दूसरी बार इस कमेटी का बाहरी सदस्य नियुक्त किया गया है। एफ.डी.डी.आई. की तरफ से यह नियुक्ति पत्र प्रधान अधिकारी सुदेशना द्वारा जारी किया गया।
एफ.डी.डी.आई. में ड्रीम मेकर्स का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार इस एन.जी.ओ. ने रोहतक की पल्लवी हांडा को प्रदान किया है। शनिवार को ड्रीम मेकर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत लूथरा ने पल्लवी हांडा को अधिकार पत्र जारी किया। वह विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों में संलग्न हैं। इस के लिए वह अनेक प्रतिष्ठित अलंकरणों से सम्मानित भी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरे समर्पण से निभाएंगी।
ड्रीम मेकर्स एन.जी.ओ. दस वर्ष पूर्व गोहाना से प्रारंभ हुआ। अब यह भारत के 50 से अधिक बड़े शहरों मैं अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत लूथरा भारत सरकार की दूरभाष सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। एन.जी.ओ. की ओर से संस्थापक रमेश लूथरा, उपाध्यक्ष प्रीति लूथरा, राष्ट्रीय निदेशक श्वेता सारंगल, राज हसीजा, पूजा बजाज, कोमल बूटन, सुमित सहगल, दीप्ति और रोहित विज ने भी पल्लवी हांडाा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।


