Breaking NewsGohanaReligion
चातुर्मास समाप्त होने पर जैन संतों ने गोहाना से आगरा के लिए किया विहार
गोहाना :-22 नवम्बर : बहुश्रुत जय मुनि और उनके सानिध्य में आए 5 मुनियों ने चातुर्मास समाप्त होने पर गोहाना से आगरा के लिए विहार कर लिया। जैन श्रद्धालुओं ने प्रवास सम्पन्न होने पर जैन संतों को भावभीनी विदाई दी |एस.एस.एस. जैन सभा के महासचिव राजीव जैन के अनुसार इस बार गोहाना में चातुर्मास जय मुनि के संग आदीश मुनि, प्रणीत मुनि, विजय मुनि, आदित्य उर्फ अचल मुनि और रोहन मुनि ने किया। प्रवास अवधि के पहले 15 दिन जैन संत बुटाना गांव के जैन स्थानक में रहे। बुटाना गांव में छहों संत सफीदों की दिशा से पहुंचे। बुटाना गांव से वे गोहाना की पुरानी अनाज मंडी के जैन स्थानक में आ गए तथा वहीं से चातुर्मास पूर्ण होने..पर आगरा के लिए विहार कर गए। राजीव जैन ने आगे बताया कि जैन संत नए साल पर एक जनवरी को आगरा में होंगे। उम्मीद है कि वे 25 दिसंबर तक वहां पहुंच जाएंगे।



