Breaking NewsGohanaSocialरक्तदान

गुरु पर्व पर आयोजित रक्तदान शिविर में 47 ने किया रक्तदान

गोहाना :-17 नवम्बर : गोहाना की पुरानी अनाज मंडी के निकट रेलवे कॉलोनी स्थित गुरु नानक धर्मशाला में सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम पातशाही गुरु नानक देव के 555वें प्रकाशोत्सव पर रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में चार महिलाओं समेत 47 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। इन में दो दम्पतियों के जोड़े भी शामिल रहे। यह रक्तदान शिविर श्री गुरुद्वारा साहिब जी के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

रक्तदान शिविर की अध्यक्षता सुरेश मक्कड़ ने की। संयोजन सोनू मक्कड़ ने किया। मार्गदर्शन सोमनाथ गंगनेजा, गुलशन परुथी और रवि सिंधवानी के साथ 228 बार के स्टार रक्तदाता सुरेंद्र विश्वास का रहा। भागराम ट्रस्ट की अध्यक्ष उषा गंगनेजा ने 15 साल के लंबे अंतराल के बाद 17वीं बार रक्तदान किया। वह इस अवधि के दौरान  अस्वस्थ होने के चलते रक्तदान नहीं कर सकीं। कशिश वधवा ने 7वीं बार रक्तदान किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

फैमिली डोनर्स में नरेश गिरधर के साथ उनके दोनों बेटों  अंकित गिरधर और विनय गिरधर, नरेश कुमार के साथ उनकी पत्नी रितिका, जगमोहन निझावन के साथ उनकी पत्नी पूजा निझावन, पारस वधवा के साथ उनके भाई साहिल वधवा, नवीन मिगलानी के साथ उनके भाई कमल मिगलानी, मोक्ष के साथ उनके भाई विनय, पवन गोयल के साथ उनके भाई सौरभ गोयल ने भी रक्तदान किया।

नियमित रक्तदाताओं में मोहित विरमानी,गौरव, कर्णजीत, नरेश, गुलशन चावला,अमन मक्कड़, दीपक, पंकज, राजन, संदीप, कपिल, राजू चुघ, नरेंद्र सचदेवा आदि ने रक्तदान किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button