गोहाना नगर परिषद सोनीपत रोड पर बिछवायेगी मोटी पाइपलाइन

गोहाना : गोहाना के सोनीपत रोड पर नगर परिषद पाइप लाइन बिछवायेगा। इससे सड़क पर जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से पाइपलाइन मंगवा लिए गए हैं, जल्द ही पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे रोड पर जलभराव की समस्या दूर हो सकेंगी।
सोनीपत रोड पर नाला तो बनाया गया है, लेकिन नाला सड़क के लेवल से ऊपर होने की वजह से बारिश के दिनों पर सड़क पर भी बारिश का पानी खड़ा हो जाता है। सोनीपत रोड पर करीब एक किलोमीटर के दायरे में पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जनस्वास्थ्य विभाग ने अगस्त में नाले को नगर परिषद को सौंप दिया था। इसके बाद अब नगर परिषद ने नाले को खत्म कर पाइपलाइन बिछाने की योजना बनाई थी। योजना को सिरे चढ़ाते हुए परिषद ने काम तेज कर दिया है। अब योजना को मंजूरी मिलने के बाद नगर परिषद ने पाइपलाइन मंगवा लिए हैं। सोनीपत रोड पर जल्द ही पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद सोनीपत रोड पर जलभराव की समस्या का समाधान हो जायेगा ।
दो करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा सोनीपत रोड का सुधारीकरण
नगर परिषद की तरफ से दो करोड़ रुपये की लागत से सोनीपत रोड का सुधारीकरण किया जाएगा। योजना के तहत सोनीपत रोड पर नई सब्जी मंडी तक पाइपलाइन बिछाने का काम व सुधारीकरण का काम किया जाएगा। योजना के तहत सड़क पर सुंदरीकरण भी किया जाएगा। नगर परिषद ने पाइप मांगवा लिए हैं, जल्दी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
वर्जन
-सोनीपत रोड पर जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए पाइपलाइन मंगवाई गई है। पाइपलाइन को ड्रेन नंबर आठ से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद सोनीपत रोड पर जलभराव की समस्या नहीं होगी।
रजनी विरमानी, अध्यक्ष, नगर परिषद, गोहाना।



