AdministrationBreaking NewsGohana
नगर परिषद की चेयरपर्सन ने 76 लाख के 2 विकास कार्यों का किया शिलान्यास


गोहाना :-14 नवम्बर : गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने शहर के नए बस स्टैंड के निकट स्थित गजराज रोड पर गुरुवार को 76 लाख रुपए की लागत के दो विकास कार्यों का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया।
अध्यक्षता वार्ड नंबर 15 की नगर पार्षद अंजू राजौरा ने की। संयोजन उनके पति और इसी वार्ड के पर्व पार्षद विनोद राजौरा का रहा। चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि गजराज रोड पर 34 लाख रुपए की लागत से बरसाती पानी की निकासी के लिए बड़ी पाइप लाइन डाली जाएगी तथा इस रोड की जर्जर हो चुकी सड़क का 42 लाख रुपए की लागत से दोबारा निर्माण किया जाएगा। सड़क की लंबी उम्र के लिए इसे बिटुमिनस से बनाया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. गजराज कौशिक, संजय दूहन, नरेंद्र गहलावत, जय सिंह मलिक, अरुण राठी, रिंकू आहूजा के साथ जे.ई. अंकित कुमार भी उपस्थित रहे।



