हर वर्ग की हितैषी है,प्रदेश की नायब सरकार : प्रदीप सांगवान

गोहाना :- प्रदेश की नायब सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां बनाकर उनको क्रियान्वित कर रही है। भाजपा के हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बरोदा विधान सभा के उम्मीदवार प्रदीप सांगवान ने रविवार को हलके के गांव पुठी, रूखी, भैंसवान व माहरा में कहा कि प्रदेश की नायब सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां क्रियान्वित कर रही है। रबी फसलों के एम एस पी रेट बढ़ाकर किसानों की आमदनी बढ़ाने का काम किया जा रहा है।गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को फ्री राशन, निःशुल्क इलाज, मकान निर्माण की व मुरम्मत सुविधाएं मिल रही हैं। युवाओं को मेरिट के आधार पर बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 56 दिनों के अपने पिछले कार्यकाल में 126 परियोजनाएं लागू करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इस मौके पर उनके साथ डॉ.राज सिंह सांगवान, एडवोकेट वजीर सिंह नरवाल, अजीत सांगवान, डॉ.राममेहर राठी, सूरत सिंह, जितेन्द्र शर्मा, पार्षद तकदीर नरवाल, सुरेन्द्र नबरदार,अनूप कुंडू, पवन सरपंच कोहला, रविंद्र मोर,पालेराम सरपंच राणा खेड़ी, वजीर सरपंच बरोदा,शमशेर मलिक,जितेंद्र बोहरा,राजमल सरपंच व बलराम सरपंच आदि मौजूद रहे |



