Breaking NewsGohanaPatriotismReligionSocial

दीपावली, राष्ट्रीय एकता दिवस और निर्वाण दिवस पर आर्य समाज ने निकाली प्रभात फेरी, किया हवन यज्ञ

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना : 31 अक्टूबर : गोहाना के गुड्डा रोड पर हुकम चंद मंडी स्थित आर्य समाज मंदिर से आज दीपावली पर्व, स्वामी दयानंद जी के निर्वाण दिवस व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभ अवसर पर आज सुबह 5:00 बजे प्रभात फेरी आर्य समाज के प्रचारक व प्रसारक पंडित विजेंद्र शर्मा के द्वारा शुरू की गई | जिसमें आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद, भगवान श्री राम, राष्ट्रीय एकता की जयकारो के नारे लगाते हुए प्रभात फेरी बरोदा रोड, काट मंडी होते हुए समता चौक से पुराना तहसील रोड होते हुए पुरानी अनाज मंडी से वापस आर्य समाज मंदिर में समापन किया गया | उसके बाद हवन यज्ञ किया गया जिसमें यज्ञ के पुरोहित आर्य समाज सभा के पूर्व अध्यक्ष मास्टर अजीत आर्य थे | अध्यक्षता आर्य समाज सभा के अध्यक्ष धर्मपाल आर्य ने की यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा आज के दिन भगवान श्री राम वनवास से अयोध्या वापस लौटने की खुशी में देश दुनिया ने अपने-अपने घरों में घी के दीए जलाकर दीपावली पर्व की खुशी मनाई थी | भगवान श्री राम को आदर्श पुरुष और मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है उन्होंने मर्यादा, सत्य, दया, करुणा, सदाचार और धर्म का पालन किया और हमें भी सिखाया धर्मपाल आर्य ने कहा स्वामी दयानंद ने देश के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाकर हमें कृतार्थ किया | दीपावली वाले दिन स्वामी दयानंद जी ने अपने शरीर को छोड़ा तब से ऋषि निर्वाण दिवस हमें स्वामी दयानंद की याद दिलाता है | अजीत आर्य ने कहा भारतीय राष्ट्रीय एकता के जनक परम देशभक्त, लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने का उद्देश्य राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा के प्रति हर इंसान ने अपना-अपना करते हुए निर्वहन करना चाहिए | इस अवसर पर रामचंद्र आर्य, रामपाल आर्य ,सत्यनारायण आर्य, राज देव आर्य, खेमचंद प्रजापति, आशीष आर्य तथा सतबीर पोडिया आदि मुख्य रूप से मौजूद थे

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button