गोहाना की टीटू धर्मशाला में बालकृष्ण कत्याल नम्बरदार की याद में 160 विधवाओं को पेंशन वितरण समारोह
नगर परिषद गोहाना में जल्द बनाएगी 4 लाइब्रेरी डॉ. अरविंद शर्मा

गोहाना :-30 अक्तूबर : गोहाना शहर के मुगलपुरा में स्थित टीटू धर्मशाला में बी. के. के.मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में मलिक बालकृष्ण कत्याल की 41वीं बरसी पर 160 विधवाओं में पेंशन बांटी गई। प्रत्येक विधवा को 2500 रुपए का नगद भुगतान किया गया।
विधवा पेंशन वितरण समारोह के मुख्यातिथि प्रदेश के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री तथा गोहाना हलके में पहली बार कमल खिलाने वाले भाजपा विधायक डॉ. अरविंद शर्मा थे। सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मन्त्री ने समारोह में आई हुई जनता को सम्बोधित करते हुये धनतेरस, छोटी दिवाली व दिपावली की शुभकामनाये दी | साथ ही यह कहा कि जो बाते चुनाव के समय हमने आप सभी को कही थी सभी को पूरा किया जाएगा | जो समस्या फैमिली आई डी ( परिवार पहचान पत्र ) से सम्बन्धित है उनके लिये हर वार्ड में कैंप लगाकार समस्या का हल किया जाऐगा।
जनता को सम्बोधित करते हुये डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि नौकरी के लिये मेरी आपसे प्रार्थना है कि अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाये योग्य बनाएं | इन्द्रजीत विरमानी चेयर पर्सन के पति से पूछकर बताया कि गोहाना में चार लाईब्रेरी गोहाना के बच्चों के लिये बनाई जायेगी। जुआँ गाँव के बच्चों ने चन्दा इकठा करके एक लाईब्रेरी बनाई और उससे ज्ञान प्राप्त करके 10 बच्चे गाँव जुआ के सरकारी (जॉब) तौकरी प्राप्त कर सके | इसलिये में कत्पाल परिवार का आभारी हूँ कि उन्होंने भी बच्चों को पढ़ाने व अनुभवी बनाने के लिये बच्चों के लिए संस्था बना रखी है । इसके साथ ही गरीब विधवाओं को पैन्सन भी दे रहे हैं। मैं कत्याल परिवार से अपील करता हूँ कि ऐसे सामाजिक कार्य करते रहे और विधवाओं की कुछ पेन्शन अवश्य बढ़ाये | गाँवो के विकास के लिये 8.50 करोड़ रुपये आ चुके है जिनसे विकास कार्य भी शुरू हो चुके है | नगर परिषद में भी पैसो की कोई कमी विकास कार्यो के लिये नही रहेगी।
मार्गदर्शन महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद जी महाराज का रहा। अध्यक्षता गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन के पति और बीजेपी के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत विरमानी ने की। विशिष्ट अतिथि सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण बड़ौक और नगर परिषद की वाइस चेयरपर्सन राजबाला मलिक का रहा।
संयोजन ट्रस्ट के संस्थापक और बिजली विभाग के सेवानिवृत एस.ई. विजय कत्याल का रहा। उनके पिता मलिक बालकृष्ण कत्याल का देहान्त 1983 में हुआ था। उसके 5 साल बाद उन्होंने 1988 से विधवा पेंशन वितरण प्रारंभ कर दिया था। तभी से वह प्रति वर्ष जरूरतमंद विधवाओं को पेंशन की एकमुश्त राशि अपने दिवंगत पिता के नाम से बने ट्रस्ट की ओर से देते रहे हैं। इस बार जरूरतमंद 160 प्रत्येक विधवा को 2500 रुपए का नगद भुगतान किया गया ।
विधवा पेंशन वितरण समारोह में गणमान्य नागरिकों में आनंद हुड्डा, विजय मग्गो, कृष्ण गोपाल चिंदा, भगवती राजपाल, बबली देवी, डॉ. सुरेश सेतिया, डॉ. संदीप सेतिया, मनोज कत्याल, रवींद्र ढ़ल्ल, एडवोकेट एस. एस. मिगलानी, विजय जिंदल और हरभगवान चोपड़ा आदि भी पहुंचे।


