गोहाना :- जवाहर लाल नेहरू स्कूल में बुधवार को बाल सलाह, परामर्श व कल्याण केंद्र द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक ने बताया कि मनोविज्ञानी परामर्श सेवाओं की योजना का मुख्य उद्देश्य सभी के बेहतर मानसिक भावनात्मक स्वास्थ्य की बेहतरी है।
भावनात्मक स्वास्थ्य के मद्देनजर व्यक्ति अपनी और दूसरों की भावनाओं को पहचानने की क्षमता और उनका प्रबंधन करना सीखता है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में शैक्षणिक जिम्मेदारियां और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के साथ-साथ अधिक उत्पादकता सुनिश्चित करने, तनाव को कम करने पर बेहतरीन शैक्षणिक नतीजों को हासिल करने के लिए समय प्रबंधन की कला विकसित करना जरूरी है। किशोरावस्था भावनात्मक रूप से जीवन का संवेदनशील चरण व जीवन की आधारशिला है।



