AdministrationBreaking NewsGohana

वार्ड नंबर 2 में 6.11 लाख के मरम्मत के कार्य का चेयरपर्सन ने किया शुभारंभ

गोहाना :- 28 अक्तूबर : नगर परिषद गोहाना की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने आज वार्ड नंबर 2 में 6.11 लाख रुपए की लागत से होने वाले गली की मरम्मत के कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मरम्मत कार्य के शुभारंभ की अध्यक्षता नगर पार्षद मनीषा ने की। चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि गली की मरम्मत करने के साथ नालियों को बंद करते हुए प्लास्टिक के पाइप दबाये जाएंगे। नालियां बंद होने से जहां गली चौड़ी हो जाएगी, वहीं पहले की तुलना में ज्यादा साफ-सुथरी और स्वच्छ भी रहेगी। नगर परिषद सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है | किसी भी वार्ड का कोई भी काम बाकी नहीं रहने दिया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद के एम.ई. ब्रजेश हुड्डा और जे.ई. सचिन कुमार भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button