
गोहाना :- उच्चतर शिक्षा विभाग ने बुधवार को प्रथम कट ऑफ लिस्ट जारी नहीं की। कट ऑफ लिस्ट के मोबाइल पर मैसेज नहीं मिलने पर छात्राओं ने नोडल अधिकारी मनमोहन चहल से कट ऑफ के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार उच्चतर शिक्षा विभाग जल्द ही कट ऑफ जारी करेगा। उन्होंने छात्राओं को कट ऑफ देखने के लिए कॉलेज में नहीं आने को कहा।
क्षेत्र के चार कॉलेजों के लिए दाखिलों को लेकर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभाग द्वारा बुधवार को प्रथम कट ऑफ लिस्ट जारी करनी थी। कट ऑफ लिस्ट को लेकर विभाग द्वारा वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया हुआ था। कट ऑफ लिस्ट शाम को सार्वजनिक होनी थी। छात्राएं शाम तक कट ऑफ लिस्ट जारी होने का इंतजार करती रही। निर्धारित समय पर कट ऑफ जारी नहीं होने पर छात्राओं ने कॉलेज में प्राध्यापकों से संपर्क करना शुरू कर दिया। नोडल अधिकारी मनमोहन चहल ने बताया कि कट ऑफ लिस्ट मुख्यालय स्तर से जारी होनी है।
बुधवार देर शाम तक कट ऑफ जारी नहीं हुई। कट ऑफ लिस्ट जारी होने पर छात्राओं को सूचित कर दिया जाएगा।



