AdministrationBreaking NewsGohana

रजनी विरमानी ने 36.42 लाख से बनने वाली 3 वार्डों की चार गलियों का किया शिलान्यास

गोहाना :-26 अक्तूबर : नगर परिषद गोहाना शहर के तीन वार्डों में 36.42 लाख रुपए के विकास कार्य करवा रहा है। इन विकास कार्यों का शिलान्यास शनिवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने किया। उन्होंने बताया कि वार्ड-10 में गली का नवनिर्माण करवाया जा रहा है।गली के नवनिर्माण के साथ ही पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन दबाई जाएगी। इस कार्य पर 6.55 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा वार्ड-10 के विष्णु नगर में भी गली का नवनिर्माण करवाया जा रहा है। इसमें भी पानी निकासी के लिए पाइप लाइन दबाई जाएगी। इस कार्य पर 9.55 लाख रुपए खर्च होंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

चेयर पर्सन ने वार्ड-20 में 3.85 लाख रुपए से बनने वाली गली, और वार्ड- 23 में 23 लाख रुपए से बनने वाली दो गलियों का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर परिषद विकास कार्य करवा रहा हैं। जल्द ही नए विकास कार्यों का शुभारंभ होगा, जिनका सीधा लाभ गोहाना वासियों  को मिलेगा। इस मौके पर नगर पार्षद सुमन सैनी, सोनिया कौशिक, जगदीश राय मदीना आदि मौजूद रहे। तीन वार्डों में 36.42 लाख रुपए से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं |

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button