AdministrationBreaking NewsGohanaSocial

रजनी इंद्रजीत विरमानी ने किया 28 लाख से पूरे होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास

गोहाना :-24 अक्तूबर : नगर परिषद गोहाना की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने गुरुवार को वार्ड नंबर 15 की द्वारका कॉलोनी में 28 लाख से पूरे होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता द्वारका कॉलोनी एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र मान ने की।  विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता इंद्रजीत विरमानी और पार्षद अंजू राजौरा रहीं। इस समारोह के संयोजन में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व सदश्यो ने हिस्सा लिया |

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि द्वारका कॉलोनी में गली नंबर 4, 5,6 और 7 में नई पाइप लाइन बिछाई जाएंगी तथा इन चारों गलियों की मरम्मत की जाएगी। इस कार्य को जल्दी पूरा किया जाएगा तथा इस पर कुल 28 लाख रुपए खर्च होंगे।

द्वारका कॉलोनी एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र मान ने चेयरपर्सन का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने द्वारका कॉलोनी की नालियों-गलियों के जीर्णोद्धार का निर्णय किया है।

इस मोके पर जय सिंह मलिक, कुलदीप खासा, डॉ. सुरेश सैनी, डॉ. भीम सिंह, वीरभान गुलिया, डॉ. जितेंद्र मलिक, साहब सिंह मेहरा, मास्टर हरि किशन और नारी शक्ति उपस्थित रही ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button