AdministrationBreaking NewsGohana
गोहाना नगर परिषद और गोहाना खण्ड के सभी बीडीपीओ कार्यालय में लगाए गए समाधान शिविर

गोहाना :-24 अक्टूबर : आज हरियाणा सरकार के आदेशानुसार गोहाना नगर परिषद कार्यालय में सुबह 9:00 से लेकर 11:00 बजे तक समाधान शिवर का आयोजन किया गया। जिसमें तीन शिकायत दर्ज की गई जो की प्रॉपर्टी आईडी व प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित थी सभी तीनों शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

इसी क्रम में गोहाना के बीडीपीओ कार्यालय में भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया | शिविर के दौरान एक शिकायत दर्ज की गई जिसके समाधान हेतु आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त मुंडलाना बीडीपीओ कार्यालय में भी लगाए गए समाधान शिविर के दौरान कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई, इसके अलावा कथुरा बीडीपीओ कार्यालय में भी समाधान शिविर के दौरान दो शिकायतें दर्ज की गई जिनके समाधान हेतु आगामी कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है।

