केजरीवाल बोले- दिल्ली यमुना में पानी हरियाणा की वजह से
वहीं दिल्ली में बाढ़ के खतरे पर CM अरविंद केजरीवाल के निशाने पर हरियाणा आ गया है। दिल्ली CM केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 3 दिन से बारिश नहीं हुई।
दिल्ली में यमुना का स्तर बारिश नहीं बल्कि हरियाणा स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की वजह से बढ़ रहा है। केजरीवाल ने अमित शाह से अपील की कि दिल्ली में यमुना का स्तर न बढ़े, इसके लिए हथिनीकुंड बैराज से सीमित गति से पानी छोड़ा जाए।